फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वैवाहिक समारोह में सजावट कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 12 Jul 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। गांव सैदसराय में बुधवार रात वैवाहिक समारोह में सजावट करने के दौरान करंट लगने से राजेश (25) की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी राजेश पुत्र कन्हैया वैवाहिक समारोह में सजावट करने का काम करते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके माता-पिता भी नहीं हैं। राजेश का एक दो साल का बेटा है। उनके छोटे भाई मुकेश का कहना है कि बुधवार रात राजेश नजदीकी गांव सैदसराय में ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के यहां एक वैवाहिक समारोह में सजावट करने गए थे।
राजेश उनके यहां सजावट कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में गए। यह देख कई लोग आ गए और तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें चंदौसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवार वाले उनके शव को घर ले आए। ग्राम प्रधान राजेश और गांव के तमाम लोग उनके घर पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार देर शाम उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने कोई कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें