फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समाई...बाधित हुए तमाम गांवों के रास्ते

Fri, 12 Jul 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गईं हैं। नगरिया खनू और विहारीपुर में कटान की वजह से तीन सौ बीघा जमीन रामगंगा में समा गई। प्रधान ने कहा कि कटान न रुका तो आठ हजार आबादी के नगरिया खनू और विहारीपुर बह जाएंगे। अब तक लोग डनलप आदि से निकल रह थे, लेकिन बुधवार रात अचानक पानी बढ़ने से तमाम गांवों के रास्ते जलभराव से बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने गांव के लोगों को सुरक्षित निकालने का अभी कोई इंतजाम नहीं किया है। दोनों गांव के बीच निकल रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के आस पास की करीब तीन सौ बीघा जमीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। गंगा में जमीन समा जाने के बाद ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। नगरिया खनू के प्रधान श्रीकृष्ण ने बताया कि अभी तक तो गांव चारों ओर से पानी से घिरा था लेकिन अब गांव के बाहर जमीनों में तेजी से कटान हो रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फसलें डूब गई हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। लोगों को गांव से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। संवाद

बिछलिया में नहीं पहुंची खाद, पड़ोसी समिति में किया वैकल्पिक इंतजाम
बदायूं। जलभराव की वजह से बिछलिया स्थित साधन सहकारी समिति तक खाद से भरे ट्रक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तमाम किसान डीएपी और यूरिया का इंतजार कर रहे हैं। सहकारिता विभाग ने वैकल्पिक इंतजाम किया है। दूसरी समिति के माध्यम से किसानों को खाद दी जा रही है बिछलिया समिति के सचिव सुष्लेंद्र सिंह ने बताया कि रास्ते कट गए हैं। वाहनों का चलना मुश्किल है, इसलिए पड़ोसी समिति से खाद दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन


जयपालपुर से कमा के बीच सड़क के एक बड़े हिस्से में एक से दो फुट तक पानी है। मैं ट्रैक्टर ट्राली लेकर कमा समिति में आया। यहां से खाद लेकर गांव जाउंगा। मेरे गांव के अलावा धनौरा, पवौरा, अभयपुर, चंदोखा का आवागमन भी बाढ़ के पानी ने रोक दिया है। अमित कुमार, जयपालपुर के किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें