फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विषाक्त पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Tue, 21 Jan 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल स्थित आंबेडकर पार्क के समीप रहने वाले एक युवक ने रविवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लालपुल स्थित आंबेडकर पार्क के पास रहने वाले राकेश (27) पुत्र रामौतार रविवार देर शाम बाजार से घर लौटा था। इसी बीच उसकी हालात बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर के मेडिकल परीक्षण करने पर परिजनों को बताया कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया है। डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन युवक को मेडिकल काॅलेज ले गए। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। राकेश के मामा बेचेलाल ने बताया कि उनके भांजे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी परिवार में किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें