फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने की आत्महत्या, साले ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 07:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
घटना स्थल पर जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। गांव सर्वा में सोमवार रात जुगल किशोर (25) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे, इसी बीच जुगल के साले ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मंगलवार दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम सर्वा निवासी जुगल किशोर पुत्र संतोष खेतीबाड़ी करते थे। उसकी शादी करीब दो साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही गांव कालूपुर निवासी रीता के साथ शादी हुई थी। उसके परिवार वालों के मुताबिक सोमवार रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। परिवार वालों ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन, जुगल किशोर काफी नाराज था। उसने सोमवार रात अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
बताते हैं कि सभी लोगों के बीच बैठकर पंचायत हुई और उन्होंने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे लेकिन जुगल किशोर का साला विनेश मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने जुगल किशोर के भाइयों और परिवार वालों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिससे कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार श्मशान पर पहुंच गए। पुलिस ने श्मशान से ही युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वाले आत्महत्या बता रहे हैं लेकिन उसकी ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें