फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी, इन सड़कों के अच्छे दिन कब आएंगे

Sat, 26 May 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
roads in budaun
विज्ञापन
केंद्र के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो लोगों में अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी थी। सोचा था कि प्रदेश और जिले की बदहाल व्यवस्था सुधरेगी। लोगों को टूटी सड़कों और गंदगी से निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के साथ योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का ऐलान भी किया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर कुछ सड़कों के गड्ढे भरे गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में सड़कें दोबारा गड्ढेदार हो गईं। इन गड्ढेदार सड़कों की ओर न सरकार का ध्यान है, और न अधिकारियों का। जबकि जनता परेशान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 27 मई को बदायूं आ सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि सीएम जिले के लिए कुछ देकर जाएंगे।
विज्ञापन


वाहन चालकों को हो रही परेशानी
शहर के कश्मीरी चौक से इंद्राचौक को जाने वाली सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिनसे होकर निकलने में लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। दुकानदार मोहन ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गई। मगर किसी अफसर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। सड़क पर गड्ढे होने से लोग परेशान हैं।  

कई बार की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई 
शहर की पॉश कॉलोनियों को जाने वाली काली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है, जो लोगों के लिए मुसिबत की जड़ बनता जा रहा है। इधर से निकलने वाले लोगों का कहना है कि कई मर्तबा अधिकारियों से इस संबंध में मिले, पर उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन


बीच में छोड़ दी थी कई जगह 
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक टिकटगंज चौराहा है। वहां से शहबाजपुर जाने वाली सड़क के हालात बेहद खराब है। दुकानदार रोहित ने कहा कि करीब छह महीने पहले यह रोड बनाया गया था। तब जगह-जगह पर रोड बीच में अधूरा छोड़ दिया गया। उससे सही करने की बात कही, लेकिन आज-कल कहकर बात टाल दी गई। छोटी-छोटी परेशानी अब बड़ी वजह बनती जा रही है। 

हाईवे पर हो गए हैं गड्ढे 
बदायूं-बरेली हाईवे पर शहर के नवादा से दातागंज चुंगी होती हुई पुलिस लाइन तक सड़क कई जगह टूटी हुई है। खासतौर पर दातागंज चुंगी के पास सड़क में कई जगह गड्ढे हो रहे हैं। जिसमें सड़क पर जलभराव भी है। इस वजह से छोटे से बड़े वाहन चालकों को इन गड्ढों की वजह से बड़ी परेशानी हो रही है।  --- 

शहर में विभाग की जो भी सड़कें टूटी हैं, उन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। जहां पर पैचिंग कार्य किया जा सकता है वहां कार्य कराएंगे। साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर शहर के अंदर की सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। - रवि कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें