न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में सोमवार को बच्चों ने योग किया। आगे भी स्वस्थ रहने के लिए योग करते रहने का संकल्प लिया। इसके लिए प्रत्येक दिन योग की क्लॉस भी लगेगी।
स्कूल परिसर में योग की क्लॉस शुरू करने से पहले प्रधानाचार्या शशि भार्गव ने बच्चों को योग करने से होने वाले फायदे भी बताए। कहा कि तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि बच्चे पढ़ाई के दौरान योग करते रहें। योगासन उन्होंने वैज्ञानिक पद्वति का हिस्सा बताया। योग प्रशिक्षक ने बच्चों को योग के आसन भी सिखाए। किस आसन से कौन से फायदा होगा, यी भी उन्हें समझाया गया। बोले- योग ही ईश्वर से जुड़कर शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल माध्यम है।
प्रबंधक ओमशंकर भार्गव ने बताया कि स्कूल में योग की क्लॉस शुरू करके बच्चों का निरंतर मागर्दशन किया जाएगा। पहले दिन बच्चों ने योग की क्लॉस में खास रूचि प्रदर्शित की। क्लॉस में 50 से अधिक छात्रा और छात्राएं जुटीं। इस मौके पर शिक्षक और शिक्षिकाओं में रजनीश आजाद और राखी थरेजा का विशेष योगदान रहा।