फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

Fri, 19 Jun 2015 07:48 PM IST
Vjirganj
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से चल रहे शिविर के छठे दिन योगाचार्य हरिओम वर्मा ने अष्ठांग योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर योग सेविका सुमन वर्मा ने बताया कि दमा रोगी मस्त्रिका से ठीक होते हैं। कपाल  भाति, प्राणायाम संपूर्ण आंतरिक अंगों का व्यायाम है। सकारात्मक सोच से मानव ऊर्जावान होते हैं। यही नहीं इससे नकारात्मक विचारों से छुटकारा भी मिल जाता है। शुक्रवार को परिषद पदाधिकारियों के अलावा तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किये जाने की सफलता के लिए चलाया जा रहा है।
इधर, समर कैंप में ब्यूटीशियन ने बालिकाओं को सुंदरता बरकरार रखने के बारे में बताया।  ढोलक वादन और विभिन्न तरीके से डांस करना सिखाया गया। इस अवसर पर सुमन लता  वाष्र्णेय, संतोष कुमारी, पवनलता, साधना, प्रतिभा, राखी, सन्नी मिनोचा,  रिद्वि प्रताप सिंह, मुरली मनोहर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सात वर्ष के बालक ने दिखाई योग कला
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्वामी विवेकानंद नेहरू युवा विकास संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवीआरसी कमला देवी ने किया।
विज्ञापन

सीएचसी चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार ने युवा मंडल के सदस्यों को योग कराया। कहा कि योग से तन-मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान सात वर्ष के देव चित्रांश ने अपना पेट लहरा कर चलाया तो सब हैरान रहे गए। अध्यक्ष अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं को सही दिशा देने का काम कर रहा है। संचालन पनप शर्मा ने किया। इस मौके पर अनुज सक्सेना, रवि प्रकाश, कल्यान राम, कार्तिक, निर्मित, मेघा, चित्रांश, रचना, ममता, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें