फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यलो डे पर बच्चों ने बनाए आम और सन फ्लावर

विज्ञापन
विज्ञापन
एस्सल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को यलो कलर डे मनाते हुए बच्चों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। आम और सन फ्लावर बनाकर उन्हें पीले रंग से सजाया। बच्चों ने रेंप पर भी अपना जलवा बिखेर कर लोगों का मनोरंजन कराया।
विज्ञापन

यलो कलर डे कार्यक्रम शुरू होने पर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बोले- समाज में पीले रंग का अपना एक अलग महत्व है। मौसम के अनुरूप फल भी पीले से रंग से सराबोर दिखते हैं। बच्चों ने आम और सन फ्लावर बनाकर उन्हें पीले रंग से सजाया। प्रदर्शनी में भी पीले आइटमों को प्रस्तुत किया गया। पीले रंग के कपड़े पहने बच्चे अनूठे अंदाज में नजर आए।
इसके अलावा बच्चों ने रेंप पर उतर कर मनमोहक प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने हुनर का जलवा भी बिखेरा। प्रतिभागियों में रोहित गोयल, कुशाग्र गुलाटी, कनिष्का, पलक वार्ष्णेय, सुकीर्ति, कार्तिक, अज्जैन,कुशल, काव्या अग्रवाल, अभिमन्यु चौधरी, तवरेज, अलिशा, आस्था, राधिका, भव्य थरेजा, यशि कश्यप और अर्श खांन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। शिक्षक और शिक्षिकाओं में भावना गुप्ता, मेहरुनिंशा, आंचल सपरा, रेनू, पूजा, फरहत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें