फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली ठप रहने से नहीं हो पाते एक्स-रे,मरीज होते है दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र पर अक्सर बिजली ठप से एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। कई-कई घंटे उन्हे इसके लिए इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीज पर्चा जमा करने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

यहां बिजली गुल होने पर एक्स-रे मशीन बंद हो जाती है। जनरेटर से मसीन् को नहीं चलाया जाता है। एक्स-रे टेक्नीशियन ब्रजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में दोपहर के समय अक्सर बिजली ठप हो जाती है। इससे एक्स-रे नहीं हो पाते हैं। मरीजों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। कभी -कभी मरीज इंतजार करने के बाद निजी एक्स-रे सेंटर पर चले जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें