(05 बीडीएम-14)बिसौली मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन करते गल्ला व्यापारी।संवाद
- निकाय चुनाव के बहिष्कार का भी किया ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली (बदायूं)। निकाय चुनाव की मतगणना कराने के लिए मंडी समिति की छह दुकानों और टिन शेड खाली कराने के विरोध में बुधवार को गल्ला व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर दुकानें खाली कराई जाएंगी तो वह निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
एसडीएम ज्योति शर्मा ने कुछ दिन पहले मंडी समिति के गल्ला व्यापारियों से उनकी छह दुकानों व टिनशेड खाली करने को कहा था। इस पर व्यापारियों ने बताया था कि जगह के अभाव और खराब मौसम के चलते उन्हें अपना गल्ला खराब होने का डर है। बावजूद इसके समस्या का हल नहीं निकला। इसको लेकर गल्ला व्यापारी बुधवार को एसडीएम से मिले और टिनशेड खाली न कराने की मांग की। जब उनकी मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने मंडी समिति में धरना दिया और निकाय चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया। गल्ला व्यापारियों का कहना है कि मतगणना नए गोदाम में भी हो सकती है। वहीं ग्राम पंचायतों के चुनाव की मतगणना हुई थी।