फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहलवान विशाल का जिला केसरी की शील्ड पर कब्जा

Sun, 05 Nov 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मुजरिया में हुए दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाकर परिचय कराते पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज के मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में आयोजित दंगल में विशाल यादव ने कछला के आजम को हराकर जिला केसरी की शील्ड पर कब्जा किया। रात में मंच पर जादूगर जेके सागर ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नृत्य अकादमी के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि दंगल के पहलवानों से परिचय कर शुभारंभ किया। एटा, हाथरस, अलीगढ़, बदायूं के पहलवानों की कुश्ती में कछला के आजम और बिचौला के विशाल में जबरदस्त मुकाबला हुआ। इसमें विशाल ने आजम को पटखनी दी। इसके बाद रात में नृत्य अकादमी बरेली के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जादूगर जेके सागर के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग रोमांचित हो गए। इस अवसर पर संयोजक विजयपाल सिंह सोलंकी, प्रतीक सोलंकी, ओमकार यादव, विनोद यादव, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें