थाना क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी प्रमोद शर्मा (35) सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उनको बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले प्रमोद को दिल्ली ले जा रहे थे। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।