फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले मां से जुदा वंश पहुंचा अपने घर

Wed, 19 Jul 2017 10:34 PM IST
बदायू।
विज्ञापन
दुनिया में नफरतों के जनाजे निकल पड़े - फोटो : दुनिया में नफरतों के जनाजे निकल पड़े
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले अपने घर वालों से जुदा आठ साल का वंश बुधवार को अपनी मां के पास बरेली पहुंच गया। वह थाना सुभाषनगर क्षेत्र का रहने वाला है। बालक के बताए गए पते पर बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी उसे बरेली ले गए। बेटे को देख मां ने उसे गले से लगा लिया। उसके खुशी के आंसू रुक नहीं रहे थे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले वंश नामक बालक घर वालों से जुदा होकर यहां पहुंच गया था। हालांकि बालक का कहना था कि उसे एक व्यक्ति लेकर आया था जो रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। बाल कल्याण समिति ने उसे देखरेख के लिए चंदौसी रोड स्थित बाल सुधार गृह में भिजवा दिया था। बाल सुधार गृह के बाल अधिकारी गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि बालक वंश के बताए गए पते पर उसे वह बुधवार की सुबह वह बरेली ले गए। सबसे पहले उन्होंने चौपला पर वंश के माता-पिता के बारे में कई लोगों से जानकारी ली मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर हाथी खाना गए। जहां लोगों ने वंश को पहचान लिया। लोगों ने बताया कि इसकी मां अलका बेहद गरीब है और वह ट्रेनों में फल आदि बेचकर गुजारा करती है।       
बाल अधिकारी गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने अलका के मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि वह फल बेचती हुई मुरादाबाद पहुंच गई है। दोपहर को वह बरेली लौटी। बेटे को देख उन्होंने गले से लगा लिया और खुशी से आंखे भर आईं। गोपाल ने बताया कि वंश के पिता रंजीत यादव दिल्ली में पल्लेदारी करते हैं, बरेली में इसकी मां अलका का मायका है। वंश को दिल्ली से ही कोई व्यक्ति ले आया था, जिसकी वजह से वह बरेली के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखता है। ननिहाल के बारे में कुछ क्लू दिए जाने पर वह बालक को लेकर बरेली गए थे। मां अलका ने बाल सुधार कल्याण समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। इधर, यह भी बता दें कि पिछले दिनों अमर उजाला ने भी वंश के दिल्ली से लापता होकर यहां पहुंचने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बाल कल्याण समिति और वंश की मां ने अमर उजाला का भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें