मेडिकल कॉलेज में विश्व दमा दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते छात्र-छात्राएं।स्रोत-म
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। कालेज में नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मरीजों को अस्थमा के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया। इसके माध्यम से मरीजों और उनके तीमारदारों को इस बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए। नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवासन ने दमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मरीजों और उनके तीमारदारों को दमा की बीमारी के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के आयोजक सहायक प्रोफेसर गजेन्द्र सिंह, नर्सिंग ट्यूटर अजय पारिक आदि उपस्थित रहे। संवाद