फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकत्रियों को मिले राज्य कर्मियों का दर्जा

Wed, 22 Apr 2015 08:02 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक अंबियापुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से विभिन्न प्रकार के कार्य ले रही है। इसके बदले में मात्र दो सौ रुपए दिए जाते हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र 11 माह का मानदेय लेकर राज्य कर्मचारी हो सकते है, तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 12 माह का मानदेय लेकर राज्य कर्मचारी क्यों नहीं बन सकती हैं। उन्होने अंत में कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना तो वह न्यायालय का दरबाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर सुधा उपाध्याय, रश्मि पांडेय, कृष्णा मुरारी, रामरती भारती, रुपवती, ऊषा देवी, मधु रानी, सुशीला देवी, अरुण कुमारी, सुनीता, सरोज, प्रीति, प्रज्ञा, ममता रानी, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें