फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीएसी महिला बटालियन का काम अधूरा, कार्यदायी संस्था को हटाया

विज्ञापन
महिला पीएसी बटालियन में अधूरा पड़ा काम। संवाद - फोटो : महिला पीएसी बटालियन में अधूरा पड़ा काम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के सैजनी गांव में महिला पीएसी बटालियन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका चल रहा है। पहले ठेका पाने वाली कंपनी ने समय पर कार्य पूरा नहीं किया। ऐसे में उसे हटाकर अब इस यूनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को काम सौंपा गया है। वह जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू करेगी।
विज्ञापन


पीएसी की महिला बटालियन का निर्माण 412 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इसमें 300 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आवासीय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। तय समय पर कंपनी ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। कई बार चेतावनी के बावजूद जब निर्माण में प्रगति नहीं हुई तो संस्था को हटाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब नई एजेंसी का चयन किया गया है। वह जल्द ही कार्य की गुणवत्ता और समय बद्धता दोनों का ध्यान रखेंगी।





अनावासीय भवन का काम पूरा



- बटालियन में 112 करोड़ से अधिक की लागत से अनावासीय भवन का काम पूरा हो गया है। उसकी हैंडओवर की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। आवासीय भवनों का काम पूरा होने के बाद पीएसी बटालियन शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




-



वर्जन



- अनावासीय भवनों का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि आवासीय भवनों का निर्माण अधूरा है। पूर्व में जिस कंपनी को काम मिला था। उसको हटाकर नई कंपनी को ठेका दिया गया है। - नवीन मिश्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें