फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गांवों में किया नीतियों का प्रचार-प्रसार

Sat, 11 Jul 2015 12:08 AM IST
रुदायन।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधानसभा प्रभारी एंव मंडल प्रवासी  इस्लामनगर ग्रामीण अनिल कुमार मल्ल ने भुसाये गांव में सभा करके भाजपा की नीतियों का प्रचार किया। सभा में मल्ल ने कहा कि मोदी ने बिना टेंशन के पेंशन, अर्थात अटल पेंशन योजना, जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन इंद्रधनुष द्वारा शिशुओं का टीकाकरण आदि एक साल मे किए गए कार्य का लेखा-जोखा है, जो जनता के सामने है। एक साल में केंद्र सरकार ने भरपूर काम किया है। मंडल अध्यक्ष बुधपाल सिहं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसानों के हित में बताया। सभा की अध्यक्षता बाबा दयालगिरि ने की। सभा में डॉ. जितेंद्र सिहं, रामबहादुर राणा, नवनीत यादव, महेशचंद शर्मा, सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र खागी, वीरपाल, हसनअली, ठाकुर दास, शेर खां, दिनेश खागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें