फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब के होली मिलन समारोह में सम्मानित की गई महिलाएं। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कृष्णा लॉन में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाएं सम्मानित की गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक की पत्नी विमलेश गुप्ता रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, नैना गुप्ता, दीपमाला गोयल, बिसौली विधायक की पत्नी सुषमा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्र तथा मधु सक्सेना शामिल रहीं। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. रुचि गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एकल विद्यालय की शिक्षिका, महिला अधिवक्ता तथा घटपुरी की प्रधान अनुपमा को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त शक्ति भी है। अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरियां ने कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना होगा जहां हर बेटी को शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर नारी को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पिंकी सागर और दीपिका मिश्रा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सुनीता मिश्रा की सरस्वती वंदना, पूनम विमल वैश्य का गायन रेखा गुप्ता और राजकुमारी गुप्ता के गीत तथा इंदिरा अरोड़ा के भजन ‘शुकराना’ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंजू गुप्ता ने अपनी हास्य कविता से उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम में डॉ. मधु गौतम, मंजुल शंखधार,नेहा शरद, मधु अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, सुमन गुप्ता, भावना, इंदिरा अरोड़ा आदि मौजूद रहीं। संचालन ज्योति दीक्षित ने किया।


सर्व समाज ने मनाया होली मिलन
बदायूं। शहर के सिटी मॉल में आयोजित सर्व समाज होली मिलन में सर्व वैश्य गरिमा मंच की ओर से की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संगठन के अध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता सहित पूरी टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संवाद

अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब के होली मिलन समारोह में सम्मानित की गई महिलाएं। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें