फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाज में मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं का सम्मान आज

Sat, 28 Mar 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कार्यक्रम का लोगो - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शनिवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित होटल फोर लीफ (कंट्री इन) श्यामनगर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाली 27 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की एसएसपी अंकिता शर्मा उपस्थित रहेंगी। समारोह का उद्देश्य समाज में उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष कर सफलता हासिल की और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। यह मंच न केवल उनके कार्यों को पहचान देगा, बल्कि समाज में महिला सशक्तीकरण के संदेश को भी मजबूती प्रदान करेगा।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, स्वरोजगार, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं और खिलाड़ियों को भी मंच पर सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की जाएगी, ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में माहेश्वरी स्टेनलेस, बाबा ग्रुप (बिल्सी), गोयल संस, गुरुकृपा बीज भंडार, एचपी इंटरनेशनल स्कूल और न्यू चाणक्य स्वीट्स का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें