फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दीपोत्सव’ में रैंप पर महिलाओं ने जलवा

Thu, 12 Nov 2015 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब के दीपोत्सव में डीजे पर थिरके बच्चे
विज्ञापन


जलाए दीप, फोड़े पटाखे, विजेताओं को बांटे इनाम


क्लब से जुड़ी महिलाओं ने टिकट टू बॉलीवुड थीम के तहत रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं मॉडल सरीखी रैंप पर उतरीं तो हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया। महिलाओं की पेशकश अनूठी रही। डीजे पर बच्चों ने डांस से धूम मचा दी। विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। फिल्मी डॉयलाग प्रतियोगिता में अभिषेक भंडारी प्रथम, प्रतीक गोयल द्वितीय और सिद्धार्थ जैन को तृतीय स्थान मिला। अंताक्षरी में फुलझड़ी टीम ने प्रथम स्थान पाया। चकई टीम दूसरे और अनारबम टोली तीसरे स्थान पर रही। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल होकर पुरस्कार पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकुमार तुलस्यान और सुमित गुप्ता ने क्लब के नये सदस्य के रूप में शपथ ली। इस मौके पर आदित्य गोयल, आलोक गुप्ता, अंकित गोयल, नवनीत गोयल, नितीष गोयल, संजय गुप्ता, सन्नी सचदेवा, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, राजेश गोयल, विनय अग्रवाल और उदित गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें