फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को लेनी चाहिए पूरी नींद

विज्ञापन
शिविर में महिलाओं का परीक्षण करती डा.चारु वाष्र्णेय। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह दी गई।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु वार्ष्णेय ने बताया कि गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए बहुत नाजुक होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत रहती है। जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान वह पूरी नींद लें। इस मौके पर डाॅ.जयश्री शर्मा, शशिबाला, सुमन शर्मा, अमृता, प्रतिक्षा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें