फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला बंदियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
जेल में महिला कैदियों को फल वितरित करते संस्था के कार्यकर्ता।स्रोत:स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हॉप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिला जेल में महिला कैदियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इससे उनको स्वच्छता, मासिक धर्म एवं दैनिक हाइजीन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा कुमारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो। उसे स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है। हमारा उद्देश्य है कि जेल में रहने वाली महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं और जानकारी से जोड़ा जाए। सदस्य कुसुम लता ने कहा कि महिलाओं को अपना स्वास्थ्य सर्वोपरि रखना चाहिए। वालंटियर ज्योति सागर, पूजा यादव एवं माधवी कीर्ति ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का समर्थन किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें