फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संपर्क मार्ग बंद करने की कोशिश पर महिलाएं भड़कीं

विज्ञापन
संपर्क मार्ग बंद करने की सूचना पर पहुंची महिलाओं ने प्रदर्शन किया। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। एनएच-530 वी मथुरा-बरेली राजमार्ग से जुड़े कुरऊ-बहेड़ी संपर्क मार्ग को बंद की सूचना पर ग्रामीण भड़क उठे। मौके पर पहुंचकर महिलाओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और वर्षों पुराना रास्ता है। यदि इसे बंद किया गया तो किसानों, मजदूरों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शाम करीब पांच बजे के बाद जैसे ही मार्ग बंद करने की कोशिश शुरू हुई, ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पहले जिला प्रशासन और एनएच अधिकारियों के साथ बैठक में यह सहमति बनी थी कि किसी भी संपर्क मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा।
बावजूद इसके समझौते के विपरीत काम कराया जा रहा था। राजेश सक्सेना ने एनएच के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। इसके बाद इंजीनियर केके सिंह ने स्पष्ट किया कि पूर्व समझौते के अनुसार ही काम होगा और संपर्क मार्ग बंद नहीं किया जाएगा। राजेश सक्सेना ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल से फोन पर ग्रामीणों की वार्ता हुई।
विज्ञापन

उन्हाेंने आश्वस्त किया कि किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा संपर्क मार्ग बंद करने की कोशिश हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें