फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बुखार से महिला  समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमें जिले में कैंप कर रही हैं। इसके बावजूद स्थिति पर काबू नहीं हो रहा। सालारपुर ब्लाक के गांव औरंगाबाद, यूसुफनगर और नंदगांव में 24 घंटे में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुखार से मरने वालों की संख्या 50 के पार हो गई है।
जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में बुखार की प्रकोप शुरू हुआ था। बुखार ने जगत, कादरचौक, म्याऊं के बाद सालारपुर ब्लाक को भी चपेट में ले लिया है। बुखार से सबसे ज्यादा मौत जगत ब्लाक में हुई हैं। सालारपुर ब्लाक के गांव औरंगाबाद खालसा में अमर सिंह की एक साल की बेटी संगीता और नंदगांव में नेत्रपाल की आठ वर्षीय बेटी नीरज की बुखार से मौत हो गई। दोनों को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले गांव में ही इलाज करा रहे थे। यूसुफ नगर गांव में मुन्नी देवी (60) पत्नी हरपाल ने भी गुरुवार को बुखार से दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

इन गांवों में अनुज (22) पुत्र वीरेंद्र पाल, भानु प्रताप (50) पुत्र बालिस्टर सिंह, अनीशा (35) पत्नी शब्बीर, ज्ञानेंद्र (32) पुत्र धर्मपाल, शिव कुमार (40) पुत्र नेत्रपाल, लतीफन (35) पत्नी रियाजुद्दीन, भूरे (15) पुत्र इसरार, इसरार (40) पुत्र शूकर समेत तमाम लोग बुखार की जद में हैं। बुखार से हो रहीं मौतों को लेकर गांव के लोगों में दहशत है।
कई गांवों में लगाए गए हेल्थ कैंप
स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग नियंत्रण सेल ने शुक्रवार को भी कई गांवों में हेल्थ कैंप लगा कर दवाओं का वितरण किया। डॉ. कमर इकबाल और डॉ. महेंद्रभान के निर्देशन में लगे हेल्थ कैंपों में 124 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 15 लोगों की स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है। सालारपुर ब्लाक के गांव यूसुफ नगर में भी हेल्थ कैंप लगाया गया। शनिवार को भी अलग-अलग गांवों में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। 
 थाना क्षेत्र के गांव दियूरिया अफगना में बुखार से पीड़ित नवविवाहिता की झोलाछाप के गलत इलाज से मौत हो गई। मृतका के पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। घटना के बाद से झोलाछाप भागा हुआ है।
विज्ञापन

थाना उसहैत के गांव दियूरिया अफगना के सुबोध सिंह की शादी करीब 20 दिन पहले ही हुई थी। उनकी पत्नी नेहा (22) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले नेहा का इलाज इकरा गांव में एक झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर नेहा को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इसके बाद नेहा की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद झोलाछाप वहां से भाग गया। सुबोध सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। एसओ हरिभान सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें