फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक मान्यताएं अब भी पुरुष नसबंदी में बाधक

Mon, 26 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को 2015 में 1523 पुरुषों और 13438 महिलाओं की नसबंदी कराने का लक्ष्य मिला था। सितंबर की बात करें तो इस महीने जिले में सिर्फ 12 पुरुषों ने नसबंदी कराई। इसके मुकाबले 1583 महिलाओं ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया। सितंबर 2015 में स्वास्थ्य विभाग ने पुरुष नसबंदी में सिर्फ 0.79 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। जबकि महिलाओं का आंकड़ा 11.78 प्रतिशत रहा। चालू माह अक्तूबर में भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। इस महीने विभाग के लिए 50 पुरुषों और 2766 महिलाओं की नसबंदी कराने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 1555 महिलाओं ने नसबंदी कराई जबकि परिवार नियोजन के लिए सिर्फ पांच पुरुष ही आगे आए। लक्ष्य हासिल करने की बात करें तो विभाग ने 56.22 लक्ष्य हासिल किया है। इसमें पुरुषों का प्रतिशत सिर्फ पांच है।
विज्ञापन


 सिर्फ एक सर्जन के सहारे नसबंदी कार्यक्रम
बदायूं। परिवार नियोजन के तहत चलने वाला नसबंदी कार्यक्रम सिर्फ एक सर्जन के सहारे चल रहा है। जिले में नसबंदी ऑपरेशन करने के नाम पर सिर्फ एक सर्जन की तैनाती है। ऐसे में लक्ष्य को हासिल करने के स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो लक्ष्य के सापेक्ष काफी हद तक अच्छा काम हो रहा है लेकिन सर्जन की कमी भी आड़े आ रही है।

परिवार नियोजन राष्ट्रीय महत्व का है कार्यक्रम है। इसमें अब अच्छी सफलता मिल रही है। कार्यक्रम के तहत जो भी लक्ष्य मिल रहा है उसे पूरा कर लिया जाएगा।-डॉ. आरडी तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें