फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिलाओं ने मनाया करवा चौथ व दिवाली स्पेशल उत्सव

विज्ञापन
करवा चौथ एवं दीवाली स्पेशल उत्सव में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब के तत्वाधान में करवा चौथ एवं दिवाली स्पेशल उत्सव का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया और उत्सव को खास एवं यादगार बना दिया।
विज्ञापन

संस्था की संस्थापक डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम महिलाओं के लिए अपने हुनर को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हैं। संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब में महिलाएं अपने हुनर को निखार कर समाज में सशक्त भूमिका निभाती हैं।
जिला महामंत्री एकता गुप्ता ने कहा कि हम सभी त्योहारों को जीवंत बनाने का प्रयास करते हैं। जिला महामंत्री पूनम गौरव रस्तोगी ने कहा कि जब सब मिलकर त्योहार मनाते हैं तो उसमें एक दिव्यता का अनुभव होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विमलेश गुप्ता, डॉ. मधु गौतम द्वारा गणपति व लक्ष्मी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पण से हुआ।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में इंस्पेक्टर ज्योति सिंह एवं उनकी टीम, उझानी चेयरमैन पूनम अग्रवाल, महिषा सिंह, डॉ. उमा सिंह गौर, शिक्षा विभाग में सोनी गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, आभा गोयल, नंदिता गुप्ता, नीता गुप्ता आदि शामिल रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश व लक्ष्मी जी की आरती से हुई, जिसमें नीता गुप्ता, विमलेश गुप्ता, डॉ. ममता नौगरैया, डॉ. कमला माहेश्वरी, डॉ. मधु गौतम, दीप्ति गुप्ता, संगीता माहेश्वरी, पूनम गुप्ता, गीता एवं आभा गोयल ने भाग लिया।
कृतिका की गणेश वंदना ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हास्य एवं प्रेरणादायक एक्ट ‘दिखावा और हमारी विरासत’ ने समाज के अहम संदेश को प्रस्तुत किया। इसमें डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, संगीता माहेश्वरी व दीप्ति गुप्ता ने मिट्टी के दिए जलाने का संदेश दिया एवं दीपक बांट कर शपथ दिलाई। इसके अलावा ‘जीवित श्राद्ध’ एक्ट, ऑनलाइन पेमेंट एक्ट, सोलो एवं ग्रुप डांस, गायन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को मनोरंजक एवं भावपूर्ण बनाया। युवा कार्यकारिणी पूनम रस्तोगी, दीप्ति दीपांक रस्तोगी, एकता, रीटा आदि ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। लकी ड्रा प्रतियोगिता में प्रथम विजेता पूनम गुप्ता रहीं, वहीं अन्य चार विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

करवा चौथ एवं दीवाली स्पेशल उत्सव में भाग लेती महिलाएं। स्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें