फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिलाओं ने मल्हार गाकर मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
बिल्सी नगर पालिका परिषद हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फायर एंड आइस महिला ग्रुप के तत्वावधान में बुधवार को नगर के एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। संचालन रुचि जैन और ऋचा अशेष ने किया। आयोजन में पम्मी मेहंदीरत्ता, रुपाली वैश्य, पारुल सचित, पूजा जैमिनी, डॉ. पूनम गुप्ता, लिया अरिहंत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हीरो बाइक एजेंसी परिसर में हुए आयोजन में महिलाओं ने मल्हार गाकर नृत्य पेश किया। तीज के बारे में विस्तार से महिलाओं ने चर्चा की। वजीरगंज में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रिया ने सबसे अच्छी मेहंदी रचाई। वहीं दूसरे नंबर पर उजुफा व तीसरे स्थान पर रीफा रहीं। इस मौके पर दिव्यांशी, ,चंचल सिंह, काजल सक्सेना, शिवी, निशा तिवारी, पारुल वार्ष्णेय मौजूद रहीं।


हरियाली तीज पर लगा मेला, महिलाओं ने की खरीदारी
बदायूं। महिलाओं ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। घरों में श्रीगणेश, माता गौरी, भगवान शंकर की पूजा करने के बाद पूड़ी-पुआ बनाए गए। शाम को नगला मंदिर परिसर में मेला लगा। यहां पर बच्चों ने मस्ती की तो महिलाओं ने खरीदारी।
विज्ञापन

नगला मंदिर में तीज के मौके पर सालों से मेला लगता आ रहा है। मेला स्थल पर लगी कॉस्मेटिक की दुकानों पर शाम के समय महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां उन्होंने चाट-पकौड़ी और आइसक्रीम का लुत्फ उठाया तो उनके साथ पहुंचे बच्चों ने यहां लगे जंपिंग झूले का आनंद लिया। भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। संवाद




बिल्सी में महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर के नेतृत्व में महिलाओं ने हरियाली तीज मनाई। भजन हुए। डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी कावरा, बीना सागर, विमलेश सागर, इंद्रा माहेश्वरी, ममता शर्मा, रेनू जौहरी, रेखा माहेश्वरी, सोनी, निक्की, सरला गुप्ता आदि मौजूद रहीं। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में भी तीज मनाई गई। यहां प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में झूले डाले गए। महिलाओं ने भजन गाए। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषद हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषद हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषद हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

बिल्सी नगर पालिका परिषद हरियाली तीज मनाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें