फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ यात्रा में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, घाट पूजन किया

विज्ञापन
कछला से ​शिव मंदिरों की ओर चले कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा के तहत बुधवार को भी शिवभक्त काफी संख्या में गंगाघाट पहुंचे। उन्होंने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। घाट से शिव मंदिरों की ओर कांवड़िये निकले तो हाईवे भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कांवड़ियों में सबसे अधिक टोलियां बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले की थीं। सुबह से देर शाम तक 50 से अधिक टोलियों ने कांवड़ यात्रा शुरू की। घाट पर गंगा स्नान के बाद कांवड़ पूजन और गंगा आरती भी की। इसके बाद कांवड़ियों की टोलियां अपने-अपने शिव मंदिरों की ओर रवाना हो गईं। हाईवे पर लोगों ने उनका स्वागत किया। कुछेक टोलियों के साथ डीजे साउंड सिस्टम और कलाकार भी थे।
शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। टोलियों में शामिल कांवड़ियों ने देर शाम तक धमाल मचाया। बरेली के भुता की टोली में शामिल कांवड़िये संजीव ने बताया कि वह शिवभक्तों के साथ सोमवार को गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा उसहैत की टोली में महिलाएं भी शामिल हुईं। दातागंज निवासी दाताराम ने सुबह में दंडौती कांवड़ यात्रा शुरू की। वह दातागंज के ही खचऊ धाम मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। रास्ते में उनका हौसला बढ़ाने के लिए पड़ोसी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें