फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मृत दिखाकर रोक दी महिला की विधवा पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मृत दिखाकर महिला की विधवा पेंशन रोकने का मामला सामने आया है। महिला जब अपनी पेंशन निकालने पहुंची तो पता चला कि उसे कागजों में मृत दिखा दिया गया है। अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए महिला कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन


बिल्सी तहसील के गांव स्वरूपपुर निवासी महिला मुन्नी के पति की मौत करीब चार साल पहले हो चुकी है। उनका एक बेटा है जो हरिद्वार में काम करता है। मुन्नी यहां अकेले रहती हैं। उन्हें दो साल से उन्हें विधवा पेंशन मिल रही है।
मुन्नी के अनुसार, कुछ दिन पहले वह अपनी पेंशन निकालने गांव के डाकघर गईं तो बायोमीट्रिक अंगूठा लगाने पर सिस्टम ने उन्हें मृत दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने कई जगहों पर शिकायत की कि वह तो जिंदा हैं। उनकी पेंशन दिलाई जाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस संबंध में डाकघर की महिला कर्मचारी का कहना है कि मुन्नी पेंशन निकलवाने आईं थीं, लेकिन आधार कार्ड से संबंधित कोई समस्या आ रही है, जिससे उन्हें मृत दिखाया जा रहा है। इधर, मुन्नी ने एसडीएम को पत्र भेजकर समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें