फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धर्म बदलवाने का विरोध करने पर मारपीट, महिला का गर्भ गिरा

Sat, 25 Nov 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मई में धर्म परिवर्तन कराने का विरोध करने पर मारपीट की गई। इसमें एक महिला का गर्भ गिर गया। पीड़ित परिवार ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर मई निवासी मुनीष कुमार का कहना है कि उसके गांव के ब्रजेश, मुन्नालाल, हरपाल, भगवान सिंह, उर्फ नन्हे, अमरजीत, सुमित, देवेंद्र उर्फ पोटा आदि दबंग प्रवृति के हैं। वह काफी समय से उस पर दूसरा धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। आरोपी आठ अप्रैल, 2023 को दोपहर के समय उसके घर पर आए और उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
यह देखकर उसकी पत्नी पिंकी बचाने के लिए आ गई। पिंकी छह माह की गर्भवती थी। आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा। उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वह पत्नी को गंभीर हालत में बरेली ले गया था। कई दिन उपचार चलने के बाद कहीं उसकी पत्नी ठीक हुई। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। तब उसने न्यायालय में परिवाद दायर कराया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें