बिल्सी। सामान्य प्रसव से महिला ने बेटे को जन्म दिया। परिवार में खुशियों और बधाई देने का दौर चल रहा था। इस दौरान मंगलवार को अचानक प्रसूता के पेट में दर्द होने लगा। परिवार के लोग उसको एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज कराया और घर ले आए। रात में फिर उसकी हालत बिगड़ गई और फिर उसकी मौत हो गई।
गांव दीननगर शेखपुर निवासी कविता (28) को दो दिन पहले ही साधारण प्रसव हुआ। उसने बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। इलाज के बाद आराम होने पर घर ले आए। रात में फिर उसकी हालत बिगड़ गई, अस्पताल ले गए तो मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की तहरीर परिजनों ने नहीं दी है।