फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल वाले घर छोड़कर भागे, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरी में सोमवार को 36 वर्षीय महिला भाग्यवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए लेकिन तब तक महिला के ससुराल वाले भाग गए। थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी भाग्यवती की शादी करीब 15 साल पहले विशुनपुरी के राममूर्ति के साथ हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक भाग्यवती ने एक-एक करके सात बच्चों को जन्म दिया लेकिन दुर्भाग्य रहा कि सभी बच्चों की एक-एक करके मौत हो गई। इससे महिला तनाव में रहती थी। वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन


अक्सर उसका अपने पति से विवाद होता रहता था। रविवार रात उसका पति पशुशाला में सोने चला गया और भाग्यवती मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चली गई। सोमवार सुबह उसका फंदे से शव लटका मिला। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला का शव फंदे से उतार लिया और घर छोड़कर भाग गए। मोहल्ले वालों की सूचना पर महिला के मायके वाले गांव पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया मायके वालों ने केवल शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें