फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर की छत पर टिन शेड में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
मृतका का फोटो
विज्ञापन
उसावां। ग्राम गूराबरेला में मंगलवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर की छत पर टिन शेड में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम गूराबरेला निवासी जितेन्द्र की पत्नी रोशनी (20) का मंगलवार रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद रोशनी छत पर चली गई। करीब आधे घंटे तक जब वह नीचे नहीं आई तो जितेन्द्र उसे देखने छत पर गया। वहां टिन शेड में रोशनी फंदे से लटकी मिली। जितेन्द्र के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर रोशनी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मायके वालों ने पहुंचते ही हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ससुराल पक्ष में जो भी व्यक्ति मिला, उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतका के पिता कुंवर पाल निवासी ग्राम कोली, थाना कोतवाली दातागंज ने बताया कि उनकी पुत्री रोशनी की शादी जितेन्द्र के साथ छह फरवरी 2026 को हुई थी। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। अभी मायके पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

मृतका का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें