फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का शव उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के रुपापुर गांव निवासी प्रेमपाल सिंह ने बेटी विनीता देवी की शादी पांच साल पहले कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मन नगला निवासी गिरीश के बेटे प्रदीप कुमार से की थी। महिला के चाचा अशोक यादव ने बताया कि विनीता की शादी के बाद से उसके पति से कहासुनी होती रहती थी। ससुराली भी उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विनीता की एक बेटी है। चाचा ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे उसके ससुरालियों की ओर से सूचना मिली कि विनीता की मौत हो गई है। जब हम ससुराल पहुंंचे तो विनीता का शव जमीन पर रखा हुआ था, ससुराल वाले लापता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें