कादरचौक। थानाक्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर दो बच्चों सहित महिला को घर से निकाल दिया। बेहटा डंबरनगर निवासी रंगे अली ने अपनी पुत्री की शादी गांव में ही मुकब्बिर अली पुत्र मुशर्रफ अली के साथ चार वर्ष पूर्व की थी। मुकब्बिर अली और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। पांच लाख रुपये और बाइक के लिए पीड़िता के पिता का प्लाट बेचने का दबाव बनाया। दहेज न मिलने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर दो बच्चों के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीडिता ने थाने पहुंच कर पति मुकब्बिर अली, सास गुलशन, देवर मुजब्बिर अली, मुस्कब्बिर उर्फ नन्हू, मुकर्रम उर्फ सोनू और ससुर मुशर्रफ अली के खिलाफ, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का मुकदमा लिखाया है।