फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही युवती को दुकान में बंधक बनाया

Thu, 09 Jun 2016 09:07 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के पुत्र ने  दवा लेने जा रही एक युवती को बुरी नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। सूचना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव के एक चिकित्सक से दवा लेने के लिए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से गई। आरोप है कि उसे एक पूर्व प्रधान का पुत्र जबरन पकड़ कर एक दुकान में ले गया। उसके दोस्त ने दुकान की बाहर कुंडी लगा दी। गांव के लोगों ने ऐसा करते उसे देख लिया। तभी इसकी सूचना युवती के परिवार को दी। तब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। युवती को छुड़ाया। युवक अपने दोस्त के साथ भाग गया। युवती ने परिवार वालों को बताया कि आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। मगर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, तो वह बच गई। एसओ एनपी  सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें