फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार पीड़ित महिला की बरेली के निजी अस्पताल में मौत

Sun, 25 Aug 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फूलवती का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रहेडिया। क्षेत्र के गांव मालिन गौटिया निवासी विक्रम सिंह की 50 वर्षीय पत्नी फूलवती की बुखार से बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बेटे राजीव ने बताया कि मां फूलवती को दस दिन पहले बुखार आया था। तब उन्हें बिसौली के निजी अस्पताल में ले गए। जांच कराई भर्ती भी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। बरेली में हुई जांच में प्लेटलेट्स कम आई है। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुखार से मौत के बाद शनिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। परिजनों से बात करने के बाद टीम लौट आई। गांव में गंदगी है। महिला की मौत के बाद भी किसी ने साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें