फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला जख्मी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। रमनगला मोड़ पर एक लोडर वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। टक्कर मारने के बाद लोडर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना अलापुर से रमनगला जाने वाली मोड़ पर हुई। विपरीत दिशा से आ रहे लोडर वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर लगने से सैदपुर निवासी रामश्री (50), पत्नी रामेश्वर, जख्मी हो गईं। वह अपनी रिश्तेदारी से लौट रही थीं। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही लोडर चालक तेजी से भाग निकला। जख्मी महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद रामश्री अपने घर चली गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें