ट्रॉली में सामान लादकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा था परिवार
बृहस्पतिवार सुबह पूरा परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपना सामान लादकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती रखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। इसी दौरान जब परिवार एसएसपी कार्यालय से बाहर निकलकर सिविल लाइंस कोतवाली के पास पहुंचा, तभी हरीश की पत्नी सुनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
महिला की हालत खतरे से बाहर
परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी। महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से महिला को संभाला और बिना देरी के जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि समय रहते इलाज मिलने से महिला की जान बच गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मूसाझाग थाना पुलिस को पूरे मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।