अलापुर। नगर पालिका ककराला के सभासद पर एक महिला ने तमंचे के बल पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अलापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शुक्रवार शाम पति के साथ ननद के घर जा रही थी। जब वह एक बाग के पास पहुंची। तभी वहां सभासद अपने दो साथियों के साथ पहले से घात लगाए बैठा था। सभासद ने उसे व उसके पति पर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए छेड़खानी की। उसे जबरन बाग में खींचकर ले जाने लगा। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पति को उसके दो साथी पकड़े रहे। इससे वह भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चीख पुकार होने पर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। वह पति के साथ ककराला पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस को आरोपी सभासद के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।