फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांड़ के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
जमुना देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसहैत। सांड़ के हमले में चार दिन पहले घायल महिला की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। दो दिन पहले परिजन महिला को घर ले आए। घर पर ही इलाज चल रहा था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के गांव गढि़या हरदोई पट्टी निवासी 45 वर्षीय महिला जमुना देवी बृहस्पतिवार को गांव में ही किसी काम से गईं थीं। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चला। 27 सितंबर को परिवार के लोग उनको घर ले आए। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें