फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समूह से धोखाधड़ी कर लिए 9.12 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। समूह चलाने वाली महिलाओं से उन्हीं के समूह की दो महिलाओं ने अन्य दो लोगों से मिलकर 9.12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। बाद में घर में ताला डालकर परिवार समेत भाग गईं। समूह संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला कस्बा ककराला का है। पीड़िता सवीना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह स्वयं सहायता समूह की संचालिका हैं। कस्बे की अन्य महिलाएं भी उनसे जुड़ी हुईं हैं। समूह से जुड़ी महिलाएं समय-समय पर जरूरत पड़ने पर रुपये लेकर अपना रोजगार चलाती आ रहीं हैं। समूह में नरगिस भी जुड़ी हैं। नरगिस ही लोन की राशि निकालती थीं और वितरण किया करती थीं।
आरोप है कि नरगिस ने आफाक, वेशर और नाजमा से मिलकर समूह की महिलाओं के 9.12 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं समूह की एक महिला सदस्य से नसरीन ने चार तोला सोने के जेवर भी ठग लिए। अब सभी आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर कहीं भाग गए हैं। जब समूह की महिलाएं आरोपी महिला के घर गईं तो उसके देवर आफाक ने समूह की महिलाओं के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें