फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भैया दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला रोशनी (42) वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर की रहने वाली थीं। वह सोमवार शाम भैयादूज करने अपने मायके कोड़ा गूजर जा रही थीं। बाइक उनके पति कुंवरपाल चला रहे थे।
विज्ञापन

बाइक सखानू कस्बे के नजदीक पहुंची तभी अचानक रोशनी बाइक से गिर गईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुवंरपाल तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर अपने घर चले गए। उन्होंने हादसे के संबंध में थाना पुलिस को भी सूचना नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें