फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला को झांसे में लेकर जेवरात ठगे, खोजबीन शुरू

विज्ञापन
रामबेटी
विज्ञापन
उझानी। बाजार में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग महिला को दो युवकों ने ठग लिया। दोनों युवक ने पहले उन्हें घरेलू बातों में फंसाया, फिर सोने की चेन और अंगूठी हाथ लगते ही खिसक गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अहीरटोला निवासी रामबेटी पत्नी रामप्रकाश बैंक जा रही थीं। रामबेटी को रास्ते में दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें घरेलू बातों में उलझाया कि वह उन्हीं के साथ ई- रिक्शा में बैठ कर पहले बिजली उपकेंद्र, फिर रेलवे स्टेशन तक पहुंच गईं। रेलवे स्टेशन पर ई- रिक्शा से उतरकर महिला और दोनों युवक कोतवाली गेट के पास तक आ गए। इस दौरान रास्ते में महिला ने कब अपने गले से सोने की चेन और अंगूठी उतारकर युवकों को थमा दी, इसका अहसास ही नहीं हो पाया। वह ठग रामबेटी को 500 रुपये के एक नोट में लिपटे कागज के टुकड़े थमा दिए थे। युवकों के चले जाने के काफी देर बाद ठगी का अहसास होने पर रामबेटी ने कोतवाली जाकर पुलिस को पांच सौ रुपये का नोट और कागज के टुकड़े दिखाए। पुलिस कर्मी महिला को लेकर बाजार में भी गए, लेकिन आरोपी युवक कहीं पर नजर नहीं आए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें