फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी चिकित्सक से उपचार के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान सोमवार शाम महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव अनंदीपुर निवासी अमीना को पिछले कुछ समय से बुखार आ रहा था। परिजन सोमवार को उसे स्टेट बैंक के पास स्थित एक निजी महिला चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान चिकित्सक ने लापरवाही बरती। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें