फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव बरायमखेड़ा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
प्रवेश फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी। थाना क्षेत्र के गांव बरायमखेड़ा में ससुराल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर पुत्र की चाहत में लंबे समय से विवाहिता को प्रताड़ित करने और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ निवासी विवाहिता के भाई रजनीश ने बताया कि प्रवेश की शादी करीब 10 वर्ष पहले बरायमखेड़ा निवासी विजय सिंह पुत्र लाखन सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद एक पुत्र पैदा हुआ, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद ससुराल वाले वंश चलाने के लिए दोबारा पुत्र की चाहत में प्रवेश को प्रताड़ित करने लगे। मायके वालों का आरोप है कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। आरोप है कि शनिवार को भी विजय सिंह ने प्रवेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसने मायके वालों को बीमारी की सूचना दी और प्रवेश को डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

मायके वाले जब तक ससुराल पहुंचे, प्रवेश की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि इसके बाद ससुराल के लोग घर छोड़कर चले गए। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्यता विवाहिता की मौत बीमारी से होना प्रतीत हो रहा है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पड़ोसियों के हमले में वृद्धा की मौत



- गांव काशी नगला में पुरानी रंजिश के चलते हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



कlदरचौक। गांव काशी नगला निवासी जयदेवी (70) के बेटे धनपाल का शनिवार को पुरानी रंजिश में पड़ोसी से विवाद हो गया। विवाद के चलते छह लोग रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जय देवी के घर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और परिवार के लोगों को पीटने लगे। विवाद बढ़ता देख जयदेवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो किसी ने उनके सिर में भी जोरदार डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।



मृतका के पति देशराज ने बताया कि पड़ोसियों से चले आ रहे पुराने विवाद के कारण रविवार सुबह भी लड़ाई हो गई। उनका कहना है कि झगड़े के दौरान पड़ोस के पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई उनकी पत्नी के सिर में भी डंडा लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमॉर्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोप के संबंध में पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें