फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

सार

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार 55 वर्षीय माया देवी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।इस हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतका माया देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार 55 वर्षीय माया देवी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। दोनों कालसेन बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रूपामई उर्फ रमनगला निवासी सुनील कुमार और उसकी मां माया देवी मंगलवार शाम कालसेन बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। बताते हैं कि दोनों मां-बेटे प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहे थे। उस वक्त सुनील हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी बाइक उसहैत रोड पर म्याऊं कस्बे के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर लग गई।
इस हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों लोगों को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अलापुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें