फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चूहों के बिल बंद कर रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदऊ मेंं एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना के वक्त गांव में अकेली रह रही महिला घर में बने चूहों के बिल बंद कर रही थी। पड़ोसी को जानकारी होने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदऊ निवासी महिला के बेटे मुरारी ने बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी मां शकुंतला (58) गांव में घर पर अकेले ही रहती थीं। शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास वह घर पर साफ-सफाई करते हुए चूहों के द्वारा किए गए छेद को बंद कर रही थीं। इसी दौरान उनको सांप ने डस लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें