फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव सतेती गजा पट्टी में सर्पदंश से महिला की मौत

विज्ञापन
मृतका स्वानी सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सतेती गजा पट्टी में सर्पदंश से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए कछला घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सनी राठौर की पत्नी स्वानी सिंह (23) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए कई स्थानों पर ले गए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इलाज के दौरान स्वानी ने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लेखपाल बिजेंद्र पाल सिंह ने घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।
तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया कि यदि परिवार के लोग मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराते तो शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता मिलने की संभावना थी। पोस्टमॉर्टम नहीं होने के कारण नियमानुसार आर्थिक सहायता मिलने में परेशानी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें