फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिनावर में झोलाछाप की दुकान में महिला की मौत, हंगामा

Sat, 19 Oct 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में महिला की हालत बृहस्पतिवार देर रात बिगड़ गई। परिजनों ने उसे झोलाछाप के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर झोलाछाप मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बरखेड़ा गोटिया निवासी रामकिशोरी की पत्नी संतोष (30) ने पांच दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। तभी उसकी हालत सही नहीं थी। बृहस्पतिवार की शाम परिजन ने महिला को एक झोलाछाप के यहां पर भर्ती कराया। बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। अभी तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें